दतिया नगर: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन, सभा में डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए भावुक
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद दोपहर 2 बजे दतिया के किला चौक पर विशाल आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा क