Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन के दृष्टिगत स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु आज कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल द्वारा मां पीतांबरा चौराहा से शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #दतिया #datia #MadhyaPradesh #ByElection

5.4k views | Datia, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

MORE NEWS

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने आदेश जारी कर दतिया विधानसभा क्षेत्र 22 उपनिर्वाचन–2026 के लिए प्रचार-प्रसार एवं निर्वाचन व्यय लेखा से संबंधित विभिन्न मदों की स्थानीय अनुमोदित दरें निर्धारित कर जारी कर दी गई हैं। 

अनुमोदित दरें निम्नानुसार हैं—

Election Commission of India 
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
#दतिया #datia #MadhyaPradesh #ByElection

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने आदेश जारी कर दतिया विधानसभा क्षेत्र 22 उपनिर्वाचन–2026 के लिए प्रचार-प्रसार एवं निर्वाचन व्यय लेखा से संबंधित विभिन्न मदों की स्थानीय अनुमोदित दरें निर्धारित कर जारी कर दी गई हैं। अनुमोदित दरें निम्नानुसार हैं— Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #दतिया #datia #MadhyaPradesh #ByElection

Datia, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन–2026 के अंतर्गत निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 

प्रशिक्षण में नाम निर्देशन (नामांकन) दल, फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी), स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मनोज द्विवेदी एवं प्रोफेसर श्री सुधीर कुमार पांडेय द्वारा विभिन्न सत्रों में सभी टीमों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी।

Election Commission of India 
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
#datia #दतिया #Madhyapradesh

निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न दतिया विधानसभा उप निर्वाचन–2026 के अंतर्गत निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नाम निर्देशन (नामांकन) दल, फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी), स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मनोज द्विवेदी एवं प्रोफेसर श्री सुधीर कुमार पांडेय द्वारा विभिन्न सत्रों में सभी टीमों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #datia #दतिया #Madhyapradesh

Datia, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

सांसद श्रीमती संध्या राय की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

नवीन नल-जल योजनाओं का शुभारंभ उत्सव के रूप में हो, पीडीएस दुकानों पर निर्धारित तिथि को सामूहिक राशन वितरण किया जाए – सांसद श्रीमती संध्या राय

सांसद श्रीमती Sandhya Ray  संध्या राय  की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सांसद श्रीमती राय ने पिछली दिशा बैठक के पालन प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं करने वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं एसडीओ की अनुपस्थिति पर भी सांसद ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि सभी नवीन विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 एवं पट्टा वितरण की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा में बताया गया कि स्वीकृत 452 नल-जल योजनाओं में से 120 योजनाओं से नियमित जल प्रदाय किया जा रहा है। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि बंद पड़ी योजनाओं को पुनः प्रारंभ कर प्राथमिकता से कार्य कराया जा रहा है। सांसद श्रीमती राय ने कहा कि घर-घर नल से जल पहुंचना लोगों के लिए उत्सव जैसा अवसर है, इसलिए प्रत्येक नवीन नल-जल योजना का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्सव के रूप में किया जाए।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा में सांसद ने पीडीएस दुकानों पर सूचना बोर्ड लगाने तथा प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर सामूहिक रूप से राशन वितरण करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के मदरसों की जानकारी ली गई तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा टाउन हॉल से बड़ी माता मार्ग तक सड़क सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

खनिज विभाग की समीक्षा में शासकीय भूमि पर अवैध भंडारण हटाने के लिए एसडीएम के माध्यम से अभियान चलाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई। सांसद ने कृषक संगोष्ठियों का व्यापक आयोजन तथा किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में नव निर्मित स्वास्थ्य केंद्रों, एचपीवी वैक्सीनेशन, पल्स पोलियो अभियान एवं टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण की समीक्षा की गई। सांसद ने निर्मित संजीवनी क्लीनिकों का शीघ्र लोकार्पण कर संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। एमपीईबी, जिला पंचायत एवं अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

बैठक में सांसद श्रीमती राय ने भांडेर छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने, उनाव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन रेस्ट हाउस को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंदरगढ़ में खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित करने एवं दतिया के ऐतिहासिक वीर सिंह महल तक हाईवे से सुगम पहुंच विकसित करने हेतु विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh

सांसद श्रीमती संध्या राय की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न नवीन नल-जल योजनाओं का शुभारंभ उत्सव के रूप में हो, पीडीएस दुकानों पर निर्धारित तिथि को सामूहिक राशन वितरण किया जाए – सांसद श्रीमती संध्या राय सांसद श्रीमती Sandhya Ray संध्या राय की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद श्रीमती राय ने पिछली दिशा बैठक के पालन प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं करने वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं एसडीओ की अनुपस्थिति पर भी सांसद ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि सभी नवीन विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 एवं पट्टा वितरण की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा में बताया गया कि स्वीकृत 452 नल-जल योजनाओं में से 120 योजनाओं से नियमित जल प्रदाय किया जा रहा है। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि बंद पड़ी योजनाओं को पुनः प्रारंभ कर प्राथमिकता से कार्य कराया जा रहा है। सांसद श्रीमती राय ने कहा कि घर-घर नल से जल पहुंचना लोगों के लिए उत्सव जैसा अवसर है, इसलिए प्रत्येक नवीन नल-जल योजना का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्सव के रूप में किया जाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा में सांसद ने पीडीएस दुकानों पर सूचना बोर्ड लगाने तथा प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर सामूहिक रूप से राशन वितरण करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के मदरसों की जानकारी ली गई तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा टाउन हॉल से बड़ी माता मार्ग तक सड़क सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। खनिज विभाग की समीक्षा में शासकीय भूमि पर अवैध भंडारण हटाने के लिए एसडीएम के माध्यम से अभियान चलाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई। सांसद ने कृषक संगोष्ठियों का व्यापक आयोजन तथा किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में नव निर्मित स्वास्थ्य केंद्रों, एचपीवी वैक्सीनेशन, पल्स पोलियो अभियान एवं टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण की समीक्षा की गई। सांसद ने निर्मित संजीवनी क्लीनिकों का शीघ्र लोकार्पण कर संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। एमपीईबी, जिला पंचायत एवं अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में सांसद श्रीमती राय ने भांडेर छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने, उनाव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन रेस्ट हाउस को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंदरगढ़ में खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित करने एवं दतिया के ऐतिहासिक वीर सिंह महल तक हाईवे से सुगम पहुंच विकसित करने हेतु विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh

Datia, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026