मेड़ता: निकटवर्ती सातलावास के शनिधाम में कन्या पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अनेक श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में लिया भाग
Merta, Nagaur | Apr 18, 2024 मेड़ता सिटी के निकटवर्ती ग्राम सातलावास में स्थित शनिधाम में गुरुवार को कन्या पूजन किया गया,कन्या की पूजा करके,भोजन खिलाकर,पाठ्य सामग्री उपहार के रूप में दिया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान महिलाओ श्रद्धालुओ ने मंगल गीत का गायन किया। धाम में दिनभर भक्त श्रद्धालु दर्शन करते हुए नजर आए।