मेड़ता: सेवा भारती संस्थान ने मेड़ता सिटी शहर के गणेश नाडा मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद एंबुलेंस सेवा की शुरू
Merta, Nagaur | Apr 18, 2024 मेड़ता सिटी सेवा भारती मेड़ता की ओर से बुधवार को एंबुलेंस का संचालन आरंभ कर दिया है। सेवा भारती समिति अध्यक्ष घनश्याम आचार्य ने बताया कि गणेश नाडा प्रांगण में पंडित ओमप्रकाश के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर शहर वासियों व क्षेत्र वासियों के लिए एम्बुलेंस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।