मेड़ता: शहर की टूटी सड़कों को लेकर स्थाई लोक अदालत ने सुनाया फैसला, दो माह में सड़कों को दुरुस्त करने का दिया आदेश
Merta, Nagaur | Apr 17, 2024 मेड़ता सिटी शहर की बदहाल सड़कों को लेकर स्थाई लोक अदालत में लगाई गई जनहित याचिका के मामले में स्थाई लोक अदालत ने फैसला सुनाया है।लोक अदालत ने मेड़ता नगर पालिका को दो माह के भीतर बदहाल सड़कों को ठीक करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि एडवोकेट बीके जोशी ने मेड़ता सिटी शहर की बदहाल सड़कों को लेकर स्थाई लोगों अदालत में जनहित याचिका लगाई थी।