मेड़ता: कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में जीरे के भाव में गिरावट का दौर जारी,23 हजार रुपए प्रति क्विंटल में बिका जीरा
Merta, Nagaur | Apr 17, 2024 मेड़ता सिटी की कृषि उपज मंडी में जीरे के भाव में गिरावट का दौर लगातार जारी है ।मंडी में आज जीरा 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल में बिका है । मंडी में लगातार जीरे के भाव में आ रही गिरावट ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही मंडी में बड़ी संख्या में किसान अपना माल लेकर पहुंचे हैं।