निज़ामाबाद: ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत गौसपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत करते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निजामाबाद को सुबह 11 बजे ज्ञापन सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गौसपुर निवासी रिजवान अहमद पुत्र इसरार अहमद के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।