मंसूरचक: समसा-2 पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मंसूरचक प्रखंड के समसा-2 पंचायत के कस्टोली गांव स्थित विवाह भवन सभागार में जदयू पार्टी का बछवारा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह उपप्रमुख रंजीत कुमार सिंह ने किया. संचालन जदयू के राज्य परिषद सदस्य डाक्टर सुन्देश्वर प्रसाद महतो ने किया.