मंसूरचक: मंसूरचक-साठा मुख्य सड़क किनारे अज्ञात वृद्ध का शव मिला, पुलिस कर रही जाँच
मंसूरचक प्रखंड के बाजोपुर स्थित मंसूरचक -साठा मुख्य सड़क के किनारे पानी भरा खाई से एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे बरामद किया है. मंसूरचक थानाध्यक्ष अमीतकांत कुमार सूचना पाते ही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया हैं.