कैरो: कैरो प्रखंड में महानवमी पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, पंडालों में गूंजे जयकारे
कैरो प्रखंड क्षेत्र महानवमी के पावन अवसर पर भक्तिमय हो उठा। बुधवार की शाम 6 बजे से ही पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटने लगी। परिवार संग पहुंचे भक्तों ने माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जयकारों और आरती की ध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।