बड़हिया: बड़हिया: मध्य विद्यालय इंदुपुर में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बड़हिया थाना क्षेत्र में मध्य विद्यालय इंदुपुर में चोरी की घटना सामने आई.सूचना के बाद शनिवार पूर्वाह्न 9 बजे पुलिस विद्यालय आकर मामले की छानबीन कर रही थी. जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर स्कूल के एक कमरे में लगा ताला तोड़कर बेंच-डेस्क, चटाई,कॉपी और लोहे का सामान आदि चोरी कर लिया. प्रधानाध्यापक रामू कुमार के द्वारा बड़हिया थाना में आवेदन दिया गया है.