आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा कृष्णागढ़ थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति एवं क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में थाने के अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मालखाना की स्थिति तथा गश्ती वाहनों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही, लंबित कांडों एवं अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक सुधार करने तथा सभी कार्यों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही, थाने आने वाले नागरिकों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनकर उन पर त्वरित कार्रवाई करने और पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी गश्त को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील व महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नियमित एवं रात्रि गश्ती के साथ पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -02,थानाध्यक्ष कृष्णागढ़ सहित अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2026