आरा की सड़क बनी एडवेंचर ट्रैक, यहां आप मड रेस कर सकते हैं! कीचड़ में फंसी जनता, नेताओं के पोस्टर पर फूटा गुस्सा
आरा: अगर आपको एडवेंचर का शौक है, कीचड़ में मड रेस करनी है और गड्ढों के बीच रास्ता तलाशने का रोमांच महसूस करना है, तो आरा के बाबू बाजार पहुंच जाइए! यहां सड़क पर चलना किसी एडवेंचर ट्रैक से कम नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां लोग रोमांच के लिए नहीं, बल्कि अपनी जरूरतों के लिए इस कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चे हों या अस्पताल जाने वाले मरीज, साइकिल सवार हों या बाइक चालक, हर किसी को यहां संभल-संभलकर चलना पड़ता है। जरा-सी चूक हुई नहीं कि सीधे कीचड़ में गिरने का खतरा!
Arrah, Bhojpur | Oct 30, 2026