सहजनवा: गीडा में किसानों से मिले अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी, कहा- यूपी सरकार किसान कल्याण के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर रही है
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र के पिपरौली ब्लॉक स्थित ककना गांव में गुरुवार को एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारत सरकार के अधिवक्ता और समाजसेवी प्रशांत त्रिपाठी ने ग्रामीणों व किसानों से मुलाकात की। संवाद के दौरान प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास और किसान कल्याण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रही है।