धनौरा: परिक्रमा के दौरान गजरौला के गांव होसंगपुर गुर्जर के युवक की वीडियो पर की गई अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
गजरौला बता दें कि क्षेत्र के गांव होसंगपुर गुर्जर के कुछ लोग हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गए थे। इन लोगों में नितिन ढिल्लो भी शामिल थे। उन्होंने 22 फरवरी को हरिद्वार में मंशादेवी की लेटकर परिक्रमा की थी। उसका वीडियो उन्होंने फेसबुक पर अपलोड किया था। आरोप है कि उनकी इस वीडियो पर गजरौला कस्बा के रहने वाले तेजवीर सिंह अलूना ने अभद्र टिप्पणी कर दी।