धनौरा: गजरौला के इंद्रा चौक पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, शहर में लगा जाम
गजरौला युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश सचिव सचिन चौधरी के टीचर्स कॉलोनी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने अभिनय चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में अभिनय चौधरी ने कहा कि वे स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी मुखिया के विश्वास पर खरा उतरेंगे। कहा कि विपक्ष हताश व निराश है।