पटना ग्रामीण: सबको समझ में आ रहा है, खाने के दांत कौन से हैं और दिखाने के कौन से हैं : राजद के घोषणा पत्र पर चिराग पासवान
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने राजद के 1 करोड़ रोजगार के वादे पर निशाना साधा है। अगर 1 करोड़ लोगों को नौकरी दे सकते हैं तो लंबे समय तक उनके परिवार के लोग बिहार के सत्ता में रहे, उस वक्त कैसे नौकरियां बांटी गई, किसी को बताने की जरूरत नहीं है। सबको समझ में आ रहा है, खाने के दांत कौन से हैं दिखाने के कौन से हैं।