फारबिसगंज: फारबिसगंज के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी का स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
फारबिसगंज में नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी का स्थानीय लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. सोमवार को तीन बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय समाजसेवी आदि मौजूद थें. इस मौके पर नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता बताया.