फारबिसगंज: फारबिसगंज विधायक जनसंपर्क कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी
फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी के जनसंपर्क कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी बातों को रखा. इस मौके पर विधायक श्री केसरी ने लोगों की बातों को सुनकर विभागीय अधिकारियों को ध्यान देने की बात कही. सोमवार को 11 बजे से जनसंपर्क कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया.