फारबिसगंज: सिमराहा थाना में अपराध नियंत्रण को लेकर लंबित कांडों की हुई समीक्षा
अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बनाने के उद्देश्य से अररिया पुलिस लगातार सक्रियता दिखा रही है। इसी कड़ी में रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब सिमराहा थाना परिसर में लंबित कांडों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता अंचल निरीक्षक द्वारा की गई, जिसमें थाने में दर्ज विभिन्न लंबित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।