फारबिसगंज: बथनाहा थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों के घर विधिवत रूप से चिपकाया इस्तेहार
बथनाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर अलग-अलग मामले में फरार चल रहे दो वारंटी के घर विधिवत रूप से इस्तेहार चिपकाया है. मामले को लेकर अररिया एसपी कार्यालय प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि बथनाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर फरार चल रहे 2 अभियुक्त के घर इस्तेहार चिपकाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.