बल्देवगढ़: देरी चौकी पुलिस ने एक साल से लापता महिला को किया दस्तयाब, परिजनों को किया गया सुपुर्द
देरी चौकी पुलिस के द्वारा 1 वर्ष से लापता महिला को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।जिसमें पुलिस के द्वारा बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा लगातार लापता महिलाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में देरी चौकी पुलिस के द्वारा 1 वर्ष से लापता महिला को अन्य राज्य से दस्तयाब किया एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया।