रिपटा मोहल्ला में धूमधाम से निकलीं मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा
गोटेगांव। जय माता महाकाली दुर्गा उत्सव समिति, रिपटा मोहल्ला गोटेगांव द्वारा मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा बड़ी धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन नजर आए। नम आंखों से भक्तों ने मां जगदंबा को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
जय माता दी! 🙏🚩