नौतन: कुंजलही गांव में पत्नी को मायके से बुलाने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा नशेड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौतन थाना क्षेत्र के कुंजलही गांव में शराब के नशे में धुत छबीलाल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त पियक्कड़ शराब की नशे धुत होकर गांव में लगे मोबाइल टावर पर शुक्रवार को देर शाम 6:30 मिनट पर चढ़ गया था। तथा पत्नी को मायके से बुलाने के जिद पर अड़कर टावर से कुदने की धमकी दे रहा था