फरीदाबाद: फरीदाबाद में उदयभान ने कहा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा प्रचार करेंगे, निकाय चुनाव प्राथमिकता
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि नगर निगम में हुए 200 करोड़ रुपए के घोटाले को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। यह एक बड़ा घोटाला है, जिसे दबाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार अब तक इस घोटाले की एक रुपए की भी रिकवरी क्यों नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान है।