करगहर: रामगढ़ गांव में चैता कार्यक्रम का आयोजन, समाजसेवी बबलू गुप्ता ने किया उद्घाटन
मोकर पंचायत के रामगढ़ गांव में चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पारंपरिक लोकगीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मोकर पंचायत के समाजसेवी बबलू गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान गांव के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस अवसर