हरसूद: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भैरव चौक पर किया मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नया हरसूद के भैरव चौक पर शुक्रवार शाम को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भैरव चौक पर शुक्रवार शाम 5:30 बजे के लगभग जमीनी मटकी फोड़ प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं लोगों ने भाग लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में दर्शक भैरव चौक पर डटे रहे।