मंदसौर में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 फरवरी 2026 को भोपाल में विधानसभा घेराव की घोषणा की। कार्यक्रम का नेतृत्व जीतू पटवारी करेंगे। पार्टी का आरोप है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील से प्रदेश के सोयाबीन, मक्का और कपास उत्पादक किसानों को नुकसान हो सकता है।