मुंगेर: मय पंचायत में फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने पूर्व मुखिया समेत दो को किया गिरफ्तार
Munger, Munger | Mar 13, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत स्थित पीरपहाड़ गांव में फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो में एक युवक हथियार लहराते हुए लगातार दो राउंड फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, जबकि उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।