मिर्ज़ापुर: अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे SDM सदर ने कोतवाली देहात क्षेत्र के करणपुर के पास छापेमारी में एक डंपर को पकड़ा
बताते चले की अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई हो रही है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर शुक्रवार की रात लगभग 11:00 बजे। ऊप जिला अधिकारी सदर गुलाबचंद ने करणपुर में अवैध खनन की सूचना पर। खनन विभाग एवं पुलिस की टीम के साथ छापेमारी कर एक डंपर को अवैध मिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ लिया गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई वाहन भाग निकले।