करेरा: दिनारा थाना क्षेत्र के दवरा दिनारा ग्राम में बिना अनुमति के अवैध मिट्टी उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई
करैरा: एसडीएम अनुराग निंगवाल एवं तहसीलदार लाल ललित शर्मा ने अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दवरा दिनारा क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक एलएनटी मशीन और एक डंपर अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन करते हुए पाए गए। प्रशासन ने मौके पर ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए दिनारा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है