अनुराग ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए भाजयुमो सोलन ने कंडाघाट में सेवा अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर अनुराग ठाकुर के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। SOLAN NEWS | STAR TODAY