यमुनानगर कोर्ट परिसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चला सरप्राइज चेकिंग अभियान
यमुनानगर: कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला पुलिस ने आज यमुनानगर कोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व हुड्डा चौकी इंचार्ज प्रमोद वालिया ने किया। उनके साथ पुलिस टीम और 15 कमांडो सहित कुल 25 जवान मौजूद रहे।
पुलिस ने कोर्ट परिसर, वकीलों के चैंबर, बार रूम, कैंटीन, एडीआर सेंटर और पार्किंग क्षेत्र में गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और वाहनों की भी चेकिंग की गई।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि कोर्ट में केवल जरूरी काम होने पर ही आएं और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
Ambala, Ambala | Jun 15, 2026