सादाबाद: सादाबाद नगर पंचायत के सभासद व भाजपा नेता के साथ आरोपियों ने की गाली-गलौज और मारपीट, भारी संख्या में सभासद पहुंचे कोतवाली
नगर पंचायत के सभासद व भाजपा नेता राजकुमार चौधरी के साथ कुछ नामजदौ ने गाली गलौज और मारपीट कर दी। घटना की जानकारी पर अन्य सभासद व भाजपा पदाधिकारी पीड़ित सभासद के साथ कोतवाली पहुंच गए जहां उनके द्वारा आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वही दुखी सभासद कोतवाली में रोते हुए नजर आए और कार्रवाई न होने पर कठोर चेतावनी भी देते नजर आए।