💧 दो बूंद जिंदगी की
💉 पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर पहुंचकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक।
पहले दिन पोलियो बूथों पर 1,21,330 बच्चों को दी गई थी पोलियो की दवा। दूसरे दिन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
🎯 जिले में 1,86,252 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित।
आइए, मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद पीने से वंचित न रहे।
हर बच्चा स्वस्थ, हर भविष्य सुरक्षित
#dewas
Dewas, Madhya Pradesh | Nov 23, 2026