पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के 10 गांवों के ग्रामीणों द्वारा सेल और चिरिया माइंस के ठेकेदार से रोजगार की मांग को लेकर शुक्रवार से शुरू किया गया आंदोलन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सैकड़ों ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ सेल के दुबिल माइंस के मुख्य गेट के पास डटे हुए हैं। आंदोलनकारी लगातार नारेबाजी कर अपनी मांगों पर अड़े हैं।