जहानाबाद: पुलिस पर हमले के मामले में घोसी थाना पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
जिले के घोसी थाना कांड संख्या 51 /26 के पुलिस हमले के मामले में दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, एस पी कार्यालय से शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों आरोपित उदय सपेरा एवं रामदेव मांझी को गांव शेखपुरा नट टोली से गिरफ्तार कर अग्रिम कारवाई की जा रही है ।