पंडारक: पंडारक प्रखंड स्थित एनटीपीसी बाढ़ में पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत बैच-3 इंटर्न्स का स्वागत
Pandarak, Patna | Jun 10, 2026 पंडारक प्रखंड स्थित एनटीपीसी बाढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत बैच-3 के इंटर्न्स का स्वागत किया गया। बुधवार को शाम लगभग 6 बजे एनटीपीसी के पी आर ओ विकास धर द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को औद्योगिक अनुभव, व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास के अवसर प्रदान करना है।