जमुई: मंडल कारा में SP, SDO और SDPO ने की छापेमारी, जेल के सभी सेलों की जांच में नहीं मिला आपत्तिजनक सामान
Jamui, Jamui | Apr 17, 2026 गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि SP विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में जमुई मंडल कारा में छापेमारी की गई। साथ में SDO सौरव कुमार, SDPO सतीश सुमन, जमुई, बरहट BDO और थनाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मौजूद रहे। आधी रात को अचानक पदाधिकारियों की एंट्री से जेल कर्मियों सहित बंदियों के बीच हड़कंप मच गया। उक्त जानकारी शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे एसपी विश्वजीत दयाल ने दी है।