जमुई: टाउन थाना के सामने 25 फीट की दूरी पर बेखौफ चोरों ने मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर ₹7 लाख का मोबाइल उड़ाया
Jamui, Jamui | Dec 2, 2025 सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि टाउन थाना के सामने अवस्थित मोबाइल केयर दुकान के पीछे भाग का दीवार तोड़कर दुकान में रखा 34 पीस कीमती मोबाइल की चोरी कर ली, जिसका अनुमानित मूल्य करीब सात लाख रुपया बताया जाता है। मंगलवार की सुबह 9:00 बजे घटना की हुई। सूचना के बाद टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।