जमुई: लोहरा में 4 वर्षीय बच्ची आग से झुलसी, पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Dec 2, 2025 सदर प्रखंड अंतर्गत लोहरा गांव में मंगलवार की सुबह 8 बजे के करीब अलाव की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।