जमुई: हरला में मां की डांट से नाराज 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का हुआ पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में
Jamui, Jamui | Dec 2, 2025 हरला गांव में मां की डांट से नाराज 14 वर्षीय छात्रा रविन्द्र कुमार की पुत्री स्वीटी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका स्वीटी कुमारी के शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार की सुबह 9:30 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।