झंडा चौक की जर्जर सड़क व नाली स्लैब के निर्माण की मांग
झुमरीतिलैया वार्ड संख्या 10 की पार्षद पिंकी जैन ने झंडा चौक ओवरब्रिज के ढलान पर टूटी सड़क एवं नाली के स्लैब का शीघ्र निर्माण कराने की मांग को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि करीब एक माह से सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को एक टोटो के पलटने से कई लोग घायल भी हो गए।
पिंकी जैन ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि झंडा चौक शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। उन्होंने जनहित में सड़क एवं नाली स्लैब का गुणवत्तापूर्ण निर्माण जल्द कराने तथा संबंधित जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।