सतगांवा थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार, 25 मामलों का त्वरित निष्पादन
कोडरमा। पुलिस अधीक्षक कोडरमा कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को सतगांवा थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 25 मामलों की सुनवाई कर उनका त्वरित निष्पादन किया गया।इस अवसर पर एसपी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र की शांति एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की तथा पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने पेट्रो जलप्रपात, बासोडीह बाजार और बिहार सीमा से सटे क्षेत्रों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि भविष्य में प्रत्येक सप्ताह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, ताकि दूरदराज के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय न आना पड़े।