सागर नगर: 29 नंबर रेल्वे फाटक के पास ट्रेन हादसे में अधेड़ की हुई मौत
मकरोनिया थाना क्षेत्र में आने वाले 29 नंबर रेलवे फाटक के पास एक अधेड़ का शव रेलवे लाइन पर मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिया जिला अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने बताया कि मालगाड़ी के चालक ने जानकारी दी थी कि 29 नंबर रेलवे फाटक के पास कोई शव पड़ा है।