सागर नगर: सानौधा थाना क्षेत्र में स्कार्पियो ने बाईक को मारी टक्कर दो युवक घायल जिसमे इलाज के दौरान एक युवक की मौत एक गंभीर
सानौधा थाना क्षेत्र में आने वाले साईखेड़ा के पास एक स्कार्पियो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें 108 एंबुलेन्स से जिला अस्पताल भेजा दिया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है ।