मंदसौर: मंदसौर उत्कृष्ट विद्यालय में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान, 1000 विद्यार्थियों को किया जागरूक
मंदसौर। "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, निरीक्षक भारत सिंह चावड़ा ने करीब 1000 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव एवं नशामुक्ति केंद्रों में उपलब्ध निशुल्क उपचार की जानकारी दी, प्राचार्य कैलाश चंद्र सोलंकी ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी,