जनपद के अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत क्यूडी मलास के बन्वालधार तोक में लगातार हो रहा भूस्खलन ग्रामीणों की चिंता का कारण बन गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी दरक रही है और जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने लगी हैं।
भूस्खलन की चपेट में आकर एक परिवार का शौचालय पूरी तरह जमींदोज हो गया है, जबकि मकान के आसपास की जमीन भी लगातार खिसक रही है। इससे परिवार के सामने कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो मकान भी भूस्खलन की जद में आ सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और आवश्यक राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। #viralreels #facebookreelsviralvideo #flood #rain #weather #rudraprayag #UttarakhandNews #flood