डिंडौरी: भारी बारिश से नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन नदी से दूर रहने की दे रहा है समझाइश
डिंडौरी जिला मुख्यालय में भारी बारिश के चलते नर्मदा का लगातार जल स्तर बढ़ रहा है जिसके चलते प्रशासन ने आमजनों को नर्मदा से दूर रहने की हिदायत दी है । दरअसल पहाड़ी और मैदानी इलाके में जोरदार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है जिसके चलते सोमवार सुबह 6:00 बजे नर्मदा नदी उफान पर बनी हुई है प्रशासन लगातार लोगों को नर्मदा नदी से दूर रहने की समझाइश दे रहा है ।