बलरामपुर: नौशहरा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
31 मार्च सोमवार को सुबह 9:00 बजे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा नौसहरा में ईद की नमाज को देखते हुए ईदगाह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर ज्योति श्री एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर भी मौजूद रहे।